भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर को प्रॉक्टर ऐंड गैंबल (P&G) का नया ग्लोबल सीईओ चुना गया है। वह मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे और 1 जनवरी 2026 से कंपनी के सीईओ का पद संभालेंगे। मुंबई में जन्मे शैलेश 36 साल से P&G से जुड़े हैं और कई बड़ी ज़िम्मेदारी संभालते हुए कंपनी में मौजूदा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।