मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का बदलेगा स्वरूप, CM फडणवीस ने शेयर कीं प्लान की तस्वीरें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार-नवीनीकरण होने वाला है जिसके लिए उन्होंने भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने प्लान की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कहा, "पहले चरण में मंदिर के प्रवेश द्वारा का निर्माण, दीवारों पर पत्थर की परत चढ़ाना...प्रकाश व्यवस्था, प्लंबिंग और तहखाने में 120-कारों के लिए पार्किंग सुविधा शामिल है।"