मुंबई (महाराष्ट्र) के पर्पल बटरफ्लाई नामक होटल के मंचूरियन में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। महिलाओं का एक ग्रुप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिनर करने पहुंचा था व शुरू में होटल की तरफ से गलती न स्वीकारने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने फोटो के आधार पर मामले में केस दर्ज किया है।