मुंबई टीम के पूर्व कप्तान व चयनकर्ता मिलिंद रेगे का हुआ निधन, सचिन ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई टीम के पूर्व कप्तान व चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बकौल सचिन, रेगे ने सचिन को सीसीआई के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 52 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।