मुंबई पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दानिश वांछित था और 2 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले भी दानिश को मुंबई में दाऊद की ड्रग्स फैक्ट्री चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।