inshorts

मुंबई में 2 महिलाओं ने छेड़छाड़ के फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगे ₹10 करोड़, गिरफ्तार

मुंबई में दो महिलाओं को कथित तौर पर छेड़छाड़ के एक झूठे मामले में ₹10 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने एक बिज़नेसमैन की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। फिरौती के इस मामले में उत्कर्ष नाम का एक तीसरा आरोपी भी शामिल है जिसकी तलाश जारी है।