मुंबई में 5 घंटे तक यात्रियों को विमान में बिठाकर रखा गया, लोग बोले- पानी भी नहीं दिया गया
मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को टेक-ऑफ से पहले तकनीकी खामी आने के बाद इंडिगो की दोहा जा रही उड़ान के यात्रियों को 5 घंटे तक विमान में बिठाकर रखा गया। एक यात्री ने कहा, "इमिग्रेशन प्रोसेस हो चुका था इसलिए उतरने नहीं दिया गया...हम लड़े...तब होल्डिंग एरिया में जाने दिया।" दूसरे यात्री ने कहा, "हमें पानी भी नहीं दिया गया।"