मुंबई में 8 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले 42 वर्षीय शख्स को हुई 20 साल की जेल
मुंबई की एक अदालत ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 42 वर्षीय शख्स को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता एक ही इमारत में रहते थे और आरोपी ने उसे घर बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर चप्पल से मारने की धमकी दी।