मुंबई में ओला, उबर, रैपिडो को बाइक/टैक्सी सेवा मुहैया कराने के लिए मिला अस्थायी लाइसेंस
महाराष्ट्र परिवहन प्राधिकरण ने ओला, उबर और रैपिडो को मुंबई में बाइक/टैक्सी सेवा देेने के लिए अस्थायी लाइसेंस के लिए मंज़ूरी दे दी है व 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया ₹15 तय किया है। यह मंज़ूरी इस शर्त पर मिली है कि कंपनियां 'महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम-2025' का पालन करेंगी व महीनेभर में स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगी।