मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला का रेप करने के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 'अधेड़ उम्र’ की महिला व उसका बेटा शनिवार रात ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे और महिला उससे उतरकर एक दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। बकौल पुलिस, उस समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था।