मुंबई में एक 12-वर्षीय बच्चे ने गलती से खिलौना समझकर असली पिस्तौल से गोली चला दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इसके बाद एक महिला अपराधी का राज़ खुल गया। दरअसल, जिस पिस्तौल से गोली चली वह 42-वर्षीय संगीता की थी जिसके खिलाफ लूटपाट और हफ्ता-वसूली जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।