मुंबई में गुस्साए किशोर ने तलवार से बस पर किया हमला, चालक को धमकाया; हिरासत में लिया गया

मुंबई (महाराष्ट्र) के भांडुप पश्चिम में शनिवार को 16-वर्षीय एक किशोर ने गुस्से में बेस्ट बस, ऑटो रिक्शा व वॉटर टैंकर पर तलवार से हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, किशोर ने बस ड्राइवर को धमकी भी दी और उसे हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, किशोर अपने अंकल की डांट से नाराज़ था।