मुंबई में चिकन खाने के बाद महिला के गले में फंसी हड्डी, 8 घंटे तक चली सर्जरी

मुंबई (महाराष्ट्र) के कुर्ला में बिरयानी खाते समय 34 वर्षीय महिला रूबी शेख के गले में चिकन की हड्डी फंस गई जिसके बाद उसे 8 घंटे की सर्जरी से गुज़रना पड़ा और हड्डी को निकाला गया। घटना 3 फरवरी की है जब रूबी परिवार संग खाना खा रही थी। उसके गले में फंसी हड्डी गलत दिशा में चली गई थी।