रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और कारों के शौकीन गौतम सिंघानिया ने आग में धधकती हुई लेम्बोर्गिनी का वीडियो शेयर कर हाई-एंड कार के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है, बुधवार को मुंबई कोस्टल रोड के पास एक चलती लेम्बोर्गिनी में आग लग गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।