मुंबई (महाराष्ट्र) में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) का पहला मामला सामने आया है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि एक 64 वर्षीय महिला जीबीएस से संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अंधेरी ईस्ट इलाके की रहने वाली महिला को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।