मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तस्करी करने के इरादे से कोकीन के 100 कैप्सूल निगलने के मामले में ब्राज़ील की एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके पेट से कोकीन के कैप्सूल निकाले गए। इन कैप्सूल की बाज़ार में कीमत ₹10.96 करोड़ है।