मुंबई में दाऊद की दुकान खरीदने वाले को नहीं मिला कब्ज़ा, पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई में जयराज स्ट्रीट स्थित दुकान को नीलामी में खरीदने वाले फिरोजाबाद (यूपी) के हेमंत जैन को कोर्ट से जीत मिलने के बाद भी दुकान पर कब्ज़ा नहीं मिल पाया है। बकौल हेमंत, नागपाडा थाने के इंस्पेक्टर ने कब्ज़ा दिलाने में असमर्थता जताई है जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में आवेदन दिया है।