मुंबई में गणपति विसर्जन का सिलसिला जारी, दोपहर तक 5,700 से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित

गणेशोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को मुंबई में दोपहर तक 5,715 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इनमें 198 सार्वजनिक और 5,471 घरेलू प्रतिमाएं और 46 गौरी/हरतालिका देवी की प्रतिमाएं शामिल थीं। नगर निकाय ने शहर के 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 कृत्रिम तालाबों पर 'लाइफगार्ड', एम्बुलेंस, चिकित्सकीय दल, क्रेन और अन्य आपात सेवाओं की व्यवस्था की है।

Load More