मुंबई में निर्माणाधीन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में दम घुटने से 5 मज़दूरों की हुई मौत
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में वॉटर टैंक की सफाई करते समय 5 मज़दूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मज़दूरों के काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मज़दूरों को टैंक से बाहर निकाला। मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है।