मुंबई में बेटे को UPSC परीक्षा पास करवाने के नाम पर कारोबारी से ₹60 लाख की हुई ठगी

मुंबई में एक होटल व्यवसायी से उसके बेटे को यूपीएससी परीक्षा पास करवाने के नाम पर ₹60 लाख की ठगी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है। दोनों ठगों ने खुद को सीआईडी अफसर बताकर शख्स को झांसा दिया था। कारोबारी का बेटा 3 बार यूपीएससी की परीक्षा में असफल रहा था।