मुंबई में बजा 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' गाना, मंत्री ने दी वॉर्निंग- 'बुलडोज़र उतारेगा मस्ती'

मुंबई (महाराष्ट्र) में एक सैलून में कश्मीर को लेकर विवादित गाना 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' बजने को लेकर मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने चेतावनी दी है। उन्होंने X पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर कर लिखा, "मुंबई में रहकर यह नारा नहीं चलेगा...सारी मस्ती देवा भाऊ का बुलडोज़र उतारेगा।" पुलिस ने मामले में एक युवक (25) को गिरफ्तार किया है।

Load More