मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से हुई मौत

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई (महाराष्ट्र) के आज़ाद मैदान में हो रहे आंदोलन में कार्यकर्ता विजय घोगरे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, विजय करीब 40 लोगों के साथ लातूर से आरक्षण के समर्थन में हो रहे आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे और इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।