मुंबई में रनवे पर 2 घंटे खड़ी रही इंडिगो फ्लाइट तो भड़क गए यात्री, हाथ जोड़ती दिखी एयर होस्टेस

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण करीब 2 घंटे तक रनवे पर खड़ा रखा गया। इसे लेकर विमान में सवार कई यात्री भड़क गए और एक एयर होस्टेस उनके सामने हाथ जोड़ती नज़र आई। एक यात्री ने कहा, "यात्रियों को विमान में चढ़ाने के बाद आप...टेस्ट...कर रहे हैं?"