मुंबई में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत
चेंबूर (मुंबई) में रविवार सुबह 2 मंज़िला इमारत में आग लगने से 2 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी थी जिसके बाद वह ऊपरी मंज़िल तक फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है।