मुंबई में शख्स ने किशोरी को जलाया, हालत गंभीर; लड़की की मां ने मिलने को किया था मना
मुंबई के अंधेरी में एक शख्स (30) ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से आग लगा दी जिससे वह 60% झुलस गई है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोलने में असमर्थ है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने हाल ही में आरोपी से कहा था कि वह उसकी बेटी से न मिले।