मुंबई में समुद्र में मिला 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी के कर्मी का शव
जहाज़ से लापता हुए मर्चेंट नेवी के एक कर्मचारी का शव मुंबई (महाराष्ट्र) में सैसून डॉक के पास बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुनील पचार के रूप में हुई है जो राजस्थान का रहने वाला था। बकौल रिपोर्ट, सुनील सोमवार रात को डेक पर सोने चला गया था जिसके बाद से ही वह लापता था।