मुंबई में है पाक संस्थापक जिन्ना का बंगला, यहीं भारत के विभाजन पर हुई थी निर्णायक बातचीत
मुंबई के मालाबार हिल्स में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का बंगला आज भी मौजूद है जिसका निर्माण उन्होंने 1936 में करवाया था। यह 'जिन्ना हाउस' के नाम से मशहूर था लेकिन इसका मूल नाम 'साउथ कोर्ट' था। इस बंगले में 1944 में महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच भारत के विभाजन पर निर्णायक बातचीत हुई थी।