मुंबई मेट्रो साइट पर युवक के सिर पर गिरा सीमेंट स्लैब, 10 दिनों में तीसरा हादसा
मुंबई (महाराष्ट्र) में मीरा भयंदर के काशीमीरा में मेट्रो लाइन-9 के निर्माणाधीन हिस्से से सीमेंट का स्लैब गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शादाब नामक व्यक्ति एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से गुज़र रहा था, तभी स्लैब उसके सिर पर गिर गया। यह घटना मुंबई की मेट्रो लाइनों पर पिछले 10 दिनों में सामने आया तीसरा हादसा है।