मुंबई मोनोरेल इस दिन से अस्थायी रूप से हो जाएंगी बंद, MMRDA ने इस वजह से लिया फैसला
मुंबई मोनोरेल सेवाएं 20 सितंबर से अस्थायी रूप से अनिश्नितकाल के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगी। एमएमआरडीए ने बताया कि बार-बार तकनीकी खराबी के बाद सिस्टम सुधार और नए रेक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं, मोनोरेल सेवाएं दोबारा शुरू करने से पहले मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।