मुंबई लोकल में मनचले को मारी चप्पल; आरोपी ने धक्का दिया तो कटा हाथ, सिर में लगे 16 टांके

मुंबई लोकल में 4 नवंबर को बोरीवली से नायगांव जा रही एक युवती के साथ शख्स ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक, उसने विरोध करते हुए आरोपी को चप्पल से मारा तो उसने धक्का दे दिया। उसका बायां हाथ पहियों की चपेट में आकर कट गया और सिर में गंभीर चोट आने पर 16 टांके लगाने पड़े।