inshorts

मुंबई लोकल में सजी 'प्री-वेडिंग' महफिल, वायरल वीडियो पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई लोकल ट्रेन के लेडीज़ कोच में महिलाओं ने अपनी होने वाली दुल्हन सहेली के लिए केलवन रस्म आयोजित की और कोच को फूलों से सजाकर दुल्हन का स्वागत किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक परिवहन में निजी आयोजन पर सवाल उठाए हैं। वहीं, मामले पर रेलवे ने उचित कार्रवाई की बात कही है।