मुंबई से लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के चलते लगभग 7 घंटे तक यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया के AI129 विमान को आज सुबह 6:30 बजे टेकऑफ करना था जबकि विमान ने दोपहर को लगभग 2 बजे के करीब टेकऑफ किया।