inshorts

मुंबई से 100 किमी दूर बसा है 'मिनी गोवा’, जेट-स्की व पैरासेलिंग का उठा सकते हैं लुफ्त

महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित अलीबाग को 'मिनी गोवा' कहा जाता है। अलीबाग के बीच काली रेत और शांत पानी के लिए मशहूर हैं जबकि कोलाबा किला समुद्र के बीचोंबीच बना है। नागांव बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स जैसे जेट-स्की, पैरासेलिंग और बनाना बोट राइड का लुफ्त उठा सकते हैं। अलीबाग में कई खूबसूरत किले हैं जहां पर्यटक घूमने जाते हैं।