मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइस जेट के विमान का इंजन हुआ फेल, सवार थे 170 यात्री

मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइस जेट के विमान का एक इंजन रविवार देर रात अचानक फेल हो गया जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई जिसमें 170 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और क्रू-मेंबर्स सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने देखा कि विमान काफी नीचे था और इंजन की भारी आवाज़ सुनाई दे रही थी।