मुंबई हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, NIA ने लगाए ये आरोप

मुंबई आंतकी हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआईए ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में एनआईए ने राणा पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, मुंबई आतंकी हमले जैसे आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण करके भारत लाया गया था।