मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, रनवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया के 2 विमान

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान रनवे पर आमने-सामने आ गए थे। एअर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था और एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से हटा नहीं था।