मुंह में जूते ठुंसवाता था और अपना पेशाब पिलाता था 'बाबा', गंदे खेल का महाराष्ट्र में हुआ पर्दाफाश
महाराष्ट्र के शिऊर गांव के एक मंदिर में पाखंडी बाबा का पर्दाफाश हुआ है जो इलाज के नाम पर लोगों को मुंह में जूते ठुंसवाकर मंदिर में चक्कर लगवाने पर मजबूर करता था और अपना पेशाब भी ज़बरदस्ती पिलाया करता था। पिछले दो वर्षों से बाबा का यह पाखंड चल रहा था और वह लोगों को छड़ी से पीटता था।