यूट्यूबर-बॉक्सर 27-वर्षीय जेक पॉल ने टेक्सस (अमेरिका) में बॉक्सिंग लेजेंड 58-वर्षीय माइक टायसन के खिलाफ मुकाबले के लिए करीब $1 मिलियन (करीब ₹8.5 करोड़) का आउटफिट पहना था। पॉल के आउटफिट में शामिल शॉर्ट्स, जूते व जैकेट में 380 कैरेट के हीरे जड़े थे। इस मुकाबले में पॉल ने टायसन को हराकर करीब ₹338 करोड़ की पुरस्कार राशि जीती है।