माइक्रोप्लास्टिक का दिमाग पर क्या पड़ता है असर, रिसर्च में हुआ खुलासा

एक नई स्टडी में कहा गया है कि माइक्रोप्लास्टिक्स ब्रेन तक पहुंचकर उसमें ब्लड सर्कुलेशन को ब्लॉक कर सकते हैं जिससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। इस अध्ययन को चूहों पर किया गया था। जिन चूहों के मस्तिष्क में माइक्रोप्लास्टिक ट्रैक हुआ उनकी याददाश्त कमज़ोर होने की पुष्टि हुई और स्ट्रोक के रिस्क को भी बढ़ा हुआ पाया गया था।