माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का लगभग आधा हिस्सा वाहनों से आता है: स्टडी
एक हालिया अध्ययन में सामने आया है कि करीब 50% माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का स्रोत वाहन हैं। अध्ययन के मुताबिक, वाहन चलने पर उनके टायरों से सिंथेटिक रबर के बारीक कण झड़ते हैं जो बारिश के पानी के साथ बहते हुए नदियों/समुद्रों में पहुंच जाते हैं। ये कण ज़हरीले रसायनों से भरपूर होते हैं जो पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं।