माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सर्विस आउटलुक में शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते यूज़र्स को ईमेल भेजने-पढ़ने में परेशानी हुई। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि एक कोड में बदलाव के कारण यह समस्या आई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12:30 बजे तक आउटलुक को लेकर 37,000 से ज़्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।