माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द

माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा ठप होने से स्पाइसजेट द्वारा दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की 3 उड़ानें रद्द करने की खबर है। वहीं, इंडिगो और अकासा एयर की ईमेल सेवा प्रभावित हुई। एअर इंडिया का संचालन सामान्य है। आउटेज 12 नवंबर से जारी है और माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट 365, टीम्स समेत कंपनी के कई ऐप्स अचानक ठप हो गए।