माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 अचानक पड़ा ठप, लाखों यूज़र्स हुए प्रभावित

गुरुवार देर रात सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट 365, टीम्स समेत कंपनी के कई ऐप्स अचानक ठप हो गए। इससे दुनियाभर के लाखों यूज़र्स को ईमेल भेजने, रिसीव करने और अकाउंट लॉग-इन करने में समस्या हुई। बकौल कंपनी, तकनीकी खराबी के कारण कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और इसे ठीक किया जा रहा है।