माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने खरीदी पुणे में ₹453 करोड़ में 16 एकड़ ज़मीन
स्क्वायर यार्ड्स के दस्तावेज़ो के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने पुणे के आईटी हब हिंजवडी में 16.4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करीब ₹453 करोड़ में किया है। इसके लिए ₹27.18 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का पंजीकरण शुल्क दिया गया है। कंपनी ने अगस्त में इतने ही आकार की एक और ज़मीन करीब ₹520 करोड़ में खरीदी थी।