माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने सचिन तेंदुलकर के साथ खाया वड़ा पाव, शेयर किया वीडियो

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर संग वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "काम पर जाने से पहले एक स्नैक ब्रेक।" वीडियो में दोनों बेंच पर बैठकर वड़ा पाव खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है, हाल ही में भारत आए गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।