माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने से बुरी तरह प्रभावित हुए 74 देश पर चीन पर क्यों नहीं पड़ा कोई फर्क?

शुक्रवार को Microsoft 365 की सर्विस ठप होने से 74-देशों में Outlook, Teams और Copilot प्रभावित हुए लेकिन चीन पर इसका खास असर नहीं पड़ा। दरअसल, वहां Microsoft की क्लाउड सर्विस स्थानीय कंपनी 21Vianet संचालित करती है जिसका नेटवर्क वैश्विक सिस्टम से अलग है। इसके अलावा, चीन में सरकारी संस्थान WPS Office और DingTalk जैसे घरेलू सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं।