माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज का फायदा उठाकर हैकर्स भेज रहे फिशिंग ईमेल, जानें क्या है मामला

माइक्रोसॉफ्ट ने यूज़र्स को चेतावनी दी है कि हैकर्स हाल के Microsoft 365 आउटेज का फायदा उठाकर फिशिंग ईमेल भेज रहे हैं। ये ईमेल दावा करते हैं कि संदेश रोके गए हैं और 24 घंटे में डिलीट होंगे। कंपनी ने 3 संदिग्ध डोमेन की पहचान की है और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।