inshorts

माइक्रोसॉफ्ट ने इज़रायल को दी जाने वाली ये सर्विसेज़ कीं बंद, जासूसी का लगा आरोप

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इज़रायल को दी जाने वाली क्लाउड सर्विसेज़ बंद कर सब्सक्रिप्शन कैंसल किए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इज़रायल के कारण कंपनी पर आरोप लग रहे हैं कि कंपनी गाज़ा पट्टी और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों की जासूसी कर रही है जिसके लिए कंपनी इज़रायल को एआई और क्लाउड सर्विसेज़ प्रोवाइड कर रही है जो सरासर गलत है।