माइक्रोसॉफ्ट ने परफॉर्मेंस के आधार पर कर्मचारियों की छंटनी की शुरू

बिज़नेस इनसाइडर ने माइक्रोसॉफ्ट के टर्मिनेशन लेटर्स का हवाला देकर बताया है कि कंपनी ने परफॉर्मेंस के आधार पर लोगों की छंटनी शुरू कर दी है। टर्मिनेशन लेटर्स में लिखा है, "आपका काम...परफॉर्मेंस के न्यूनतम मानकों और उम्मीदों को पूरा नहीं करता...आपको सभी ज़िम्मेदारियों से तुरंत मुक्त किया जाता है।" कुछ कर्मचारियों को सेवरेंस पे भी नहीं दिया गया।