माइक्रोसॉफ्ट ने 20-घंटे तक चली सर्विस आउटेज के लिए माफी मांगी है जिससे लाखों यूज़र्स प्रभावित हुए और कंपनी के कई ऐप ठप हो गए। कंपनी ने बताया कि यह साइबर हमले/AI-एजेंट से जुड़ी घटना नहीं थी बल्कि नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने समस्या की मूल वजह ठीक कर दी है।